HomeUttarakhandNainitalकैंचीधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब , SSP NAINITAL ने खुद सम्भाली...

कैंचीधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब , SSP NAINITAL ने खुद सम्भाली कमान

ADVERTISEMENTS

निरंतर ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों से निगरानी

कैंचीधाम/नैनीताल। कैंची धाम के 61वां स्थापना दिवस के मौके पर आज रविवार सुबह से ही नीब करौरी बाबा के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। भारी भीड़ को देखते हुए एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा स्वयं व्यवस्थाओं की कमान संभाले हैं और सुनिश्चित कर रहे हैं कि बाबा जी के दर्शन कतारबद्ध तरीके से हो।

ड्यूटी में लगाये गए पुलिस बल व्यवस्था बनाए हुए हैं यातायात सुचारू चल रहा है। लगातार सीसीटीवी एवं ड्रोन के माध्यम से चप्पे चप्पे पर निगरानी रखी जा रही।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है, जिससे भक्तजन बिना किसी बाधा के बाबा जी के दर्शन कर सकें। भक्तों में भारी उत्साह दिख रहा है। भक्तजनों की सुविधा हेतु लगातार कंट्रोल रूम से अनाउंसमेंट कराकर व्यवस्था बनाए रखने हेतु आग्रह किया जा रहा है।

मेले के दौरान नैनीताल पुलिस अब तक 16 लोगों को उनके खोए मोबाईल, पर्स, बच्चों, भाई व दोस्त को उनके परिजनों से मिला चुकी है। श्रद्धालु जन पुलिस एवं प्रशासन की व्यवस्था से खुश नजर आ रहे हैं।

दोपहर 2 बजे तक लगभग 40 हजार ने किए दर्शन

सुबह तीन बजे से ही भक्तों का जमाड़ा देखा गया। नीब करौली महाराज के दर्शन हेतु लंबी कतारें देखी गई। जिला प्रशसन के तमाम उच्चाधिकारी भी मौके पर तैनात हैं। दोपहर 2 बजे तक लगभग 40 हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments