HomeUttarakhandNainitalलालकुआं न्यूज : भाजपा की झूठ और फरेब की राजनीति का नतीजा...

लालकुआं न्यूज : भाजपा की झूठ और फरेब की राजनीति का नतीजा है किसान आन्दोलन : सागर कुमार

लालकुआं। उत्तराखंड राजीव गांधी आल इंडिया कांग्रेस कमेटीके अध्यक्ष सागर कुमार ने किसान आंदोलन को भारतीय जनता पार्टी सरकार की झूठ और फरेब की राजनीति का नतीजा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों की लड़ाई तब तक लड़ती रहेगी जब तक नया कृषि कानून वापस नहीं हो जाता।
यहां अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए राजीव गांधी आल इडिंया काग्रेंस कामेटी के अध्यक्ष सागर कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बात पर भरोसा नहीं किया जा सकता है क्‍योंकि वह अब तक किये अपने एक भी वादे को पूरा नहीं कर सके हैं।


उन्‍होंने कहा कि दो करोड़ बेरोज़गार नौजवानों को नौकरी देने और 15 लाख रुपये प्रत्येक व्यक्ति के खाते में आने जैसे सपना दिखा कर सत्ता हासिल करने वालों ने जनता को गुमराह करने वाली भाजपा ने आज तक और कुछ नहीं किया।
उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज़ उठाता है तो उस पर झूठे मुकदमे दर्ज करा दिये। उन्होंने कहा कि किसान अपनी जायज मांगों और अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं और उनके आंदोलन को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के पास उद्योगपतियों से मिलने का समय है मगर किसानों के लिए नहीं है।
उन्होंने कहा कि आज साजिश के तहत किसानों और जवानों को आमने सामने खड़ा कर दिया उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी हजारों किसान है जिनका उत्तपीड़न हो रहा है और प्रदेश सरकार किसानों के समर्थन में आ रहे लोगों को रोक रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की अंबानी और अडानी से सांठगांठ है लेकिन इन्हें किसानों के हित से कोई लेना देना नहीं है उन्होंने कहा कि जनता जाग चुकीं है। त
अन्नदाताओ पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी 2022 के चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments