HomeBreaking Newsरूस का सबसे बड़ा हमला, 70 से अधिक यूक्रेनी सैनिक ढेर, भारी...

रूस का सबसे बड़ा हमला, 70 से अधिक यूक्रेनी सैनिक ढेर, भारी गोला—बारी

ADVERTISEMENTS

Russia Ukraine War – दिख रहा है रूसी टैंकों का 64 किमी लंबा काफिला

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

रूस—यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध अब निर्णायक मुकाम पर पहुंचने को है। युद्ध क्षेत्र से लेटस्ट जानकारी यह है कि यूक्रेन के लिए अब अपनी राजधानी कीव बचाना मुश्किल हो चुका है। रूसी सेना और उसके अत्याधुनिक टैंकों का लगभग 64 किमी लंबा काफिला कीव पर पहुंचने ही वाला है। इस बीच यूक्रेन के मिल्ट्री बेस पर रूस ने हमला किया है, जिसमें 70 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों के मारे जाने की सूचना है। विशेषज्ञों का मानना है कि रूस अब आर—पार की लड़ाई के मूड में है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार Ukraine’s capital Kyiv पर कब्जे के लिए रूस युद्ध का आज छठा दिन है और रूस आज मंगलवार को कीव पर आधिपत्य स्थापित कर इस युद्ध को खत्म करना चाहता है। बताया जा रहा है कि 64 किलोमीटर टैंकों का काफिला कीव की तरफ बढ़ रहा है, जो कि यूक्रेन की तरफ भेजा गया अब तक का सबसे लंबा मिलिट्री काफिला है।

इधर कीव राजधानी से सटे इलाकों में भयानक मंजर है। कई बड़ी इमारतें आग की लपटों में घिरी हैं। समझा जा रहा है कि टैंका का काफिला जहां से भी गुजर रहा है, वहां भयानक कहर भी ढा रहा है। ज्ञात रहे कि गत दिवस सोमवार को रूस-यूक्रेन के बीच बेलारूस में हुई बातचीत बेनतीजा रही थी, जिसके बाद दोबारा बातचीत का दबाव भी बन रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि रूसी सेना ने आज बड़ा दमदार हमला कीव पर किया है। यूक्रेनी सैनिक चारों ओर से घेर लिया है। लगातार बम बरसाये जा रहे हैं। इस बीच यूक्रेन ने भी रूस के दो फाइटर प्लेन मार गिराये हैं। वहीं रूस ने हमले तेज कर दिए हैं। कीव में एक निजि अस्पताल को भी रूसी सेना ने निशाना बनाते हुए यहां बम बरसाये हैं। इधर यूक्रेन ने रूस पर वैक्यूम बम के इस्तेमाल का गम्भीर आरोप लगाया है। यह वह हथियार है जिसको परमाणु बम की तरह प्रतिबंधित किया गया है। कहा जाता है कि यह बम बहुत घातक होता है। यह हवा को पूरी तरह सोख लेता है, जिससे गर्मी बहुत ज्यादा महसूस होती है। इसके इस्तेमाल से सेना के अलावा प्रभावित इलाके में आम नागरिक भी मारे जा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments