HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : आवासीय परिसर में घुस आया रसेल वाइपर, ऐसे किया रेस्क्यू

अल्मोड़ा : आवासीय परिसर में घुस आया रसेल वाइपर, ऐसे किया रेस्क्यू

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। यहां मल्ला खोल्टा में आज एक आवासीय परिसर में घुस आये जहरीले रसेल वाइपर (Russell Viper) सर्प का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। यह सांप करीब 05 फीट लंबा था।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

Viper snake’s successful rescue : प्राप्त जानकारी के अनुसार आज नगर क्षेत्र के मल्ला खोल्टा में बालम सिंह बिष्ट के मकान के पास एक सांप आ गया। यह देख वहां रह रहे लोग घबरा गये। उन्होंने इसकी सूचना उन्होंने नगर पालिका को दी। तब वहां मौजूद लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह (मोनू) ने इसकी सूचना तत्काल से वन विभाग को दी।

सूचना मिलने पर मौके पर वन दरोगा भुवन लाल टम्टा रेस्क्यू उपकरणों के साथ पहुंचे। इसके बाद सामूहिक प्रयास के बाद Russell’s Viper सांप को पकड़कर जंगलों में छोड़ दिया गया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष सभासद अमित साह (मोनू), सभासद अर्जुन सिंह बिष्ट चीमा, अमीन बसंत बल्लभ पांडे, रूप सिंह, कमल कपिल आदि लोग उपस्थित रहे। सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किये जाने पर तमाम स्थानीय नागरिकों ने वन दरोगा भुवन लाल व सभासद अमित साह ‘मोनू’ का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

इधर सर्प को रेस्क्यू करने के बाद वन दरोगा भुवन लाल टम्टा ने बताया कि आज मंगलवार दोपहर करीब 2.30 से 03 के बीच यह वायपर घर के आहते में दाखिल हो गया था। उन्होंने बताया कि यह एक जहरीली प्रजाति का सर्प है। अतएव इसका रेस्क्यू करना जरूरी था। यह सांप आवासीय परिसर के बरामदे में मौजूद एक दीवार में जा छुपा था। इसके बावजूद करीब 20-222 मिनट के प्रयास में इसे पकड़ने में सफलता मिल गई।

जानिये कितना खतरनाक है रसेल वायपर

रसेल वाइपर की गिनती दुनियां के सर्वाधिक जहरीले सर्पों में होती है और यह बहुत फुर्तीला भी होता है। इसके पास हीमोटॉक्सिन विष होता है, जो खून को जमा देते में सक्षम है। जब यह काटता है तो पूरे शरीर में जहर का प्रवेश करा देते हैं। इसके द्वारा काटे जाने पर यदि समय पर उपचार नहीं मिले तो कुछ ही समय में इंसान की मौत हो जाती है। यह सांप भारत, श्रीलंका, बंगलादेश, भारत, नेपाल आदि में बड़ी संख्या में पाये जाते हैं।

Read More – यह हैं दुनियां के सबसे जहरीले सांप

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments