HomeUttarakhandNainitalसरदार पटेल की 150वीं जयंती पर 'एकता दौड़' (Run For Unity) का...

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘एकता दौड़’ (Run For Unity) का आयोजन

ADVERTISEMENTS

360 लोगों ने ली देश की अखंडता की शपथ

CNE रिपोर्टर: भवाली/नैनीताल। देश के लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भवाली में भव्य ‘एकता दौड़’ (Run For Unity) का आयोजन किया गया। इस दौड़ में स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों और पुलिस बल सहित कुल 360 प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

भवाली के प्रसिद्ध कैंची मार्ग में आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में व्यापार मंडल, थाना भवाली और फायर सर्विस के पुलिस बल ने एकजुट होकर प्रतिभाग किया। दौड़ के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है।

एसपी क्राईम/ट्रैफिक नैनीताल ने दिलाई शपथ

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शपथ ग्रहण समारोह रहा। डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी क्राईम/ट्रैफिक नैनीताल ने सभी 360 प्रतिभागियों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखने और सुदृढ़ करने के प्रति प्रतिबद्धता की शपथ दिलाई। इस शपथ ने सभी में राष्ट्रीय भावना का संचार किया।

क्वारब और खैरना में भी दिखा उत्साह

‘रन फॉर यूनिटी‘ के सफल आयोजन के लिए क्वारब और खैरना क्षेत्रों में भारी वाहनों के आवागमन को अस्थायी रूप से रोका गया। इस दौरान तमाम स्कूली बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक दौड़ में भाग लिया, जो देश के भविष्य में एकता के महत्व को दर्शाता है। सुरक्षा के मद्देनजर, दौड़ के सभी स्थानों पर एम्बुलेंस और मेडिकल सहायता टीम उपलब्ध रही, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

कार्यक्रम में प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने में कई वरिष्ठ अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। इनमें एडीसनल एसपी प्रकाश चंद्र, कोतवाल प्रकाश मेहरा, क्वारब से डॉ. मनोज अधिकारी और कांस्टेबल गोपाल बिष्ट, तथा खैरना से जगदीश धामी, राजेंद्र सती, दर्शन चौधरी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments