HomeBreaking Newsरुद्रपुर : छत से कूदकर महिला ने दी जान, हाथ पर लिखा...

रुद्रपुर : छत से कूदकर महिला ने दी जान, हाथ पर लिखा मिला नाम

ADVERTISEMENTS

रुद्रपुर| यहां होली के दिन मेट्रोपोलिस सिटी में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में छत से कूदकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, रुद्रपुर के मेट्रोपोलिस सोसाइटी के एक फ्लैट में मूल रूप नवाबगंज गोंडा निवासी शैलेंद्र सिंह अपनी पत्नी माधुरी सिंह और बेटे के साथ फ्लैट में किराए पर रहते थे। होली के दिन बुधवार को 45 वर्षीय माधुरी सिंह ने अपने फ्लैट से संदिग्ध परिस्थितियों में छत से कूद गई। महिला को तत्काल चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि, मृतका के हाथ में पेन से लिखा है कि उसकी मौत का जिम्मेदार उसका पति और ससुराल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों के मुताबिक बुधवार सुबह अचानक माधुरी घर में बाहर से कुंडी लगाकर छत चली गई। इसके बाद वह सड़क पर पड़ी हुई मिली।

उत्तराखंड (हादसा) : अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; दो घायल

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments