HomeAccidentरुद्रपुर ब्रेकिंग : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से भाई-बहन की...

रुद्रपुर ब्रेकिंग : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत

रुद्रपुर। गत रात्रि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ग्राम प्रीतनगर मलसी निवासी भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही विधायक राजेश शुक्ला ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद को आस्वसत किया।
बताते चलें कि ग्राम प्रीतनगर निवासी स्व. सुरेंद्र की 3 बच्चों में मृतक विभा (19) सबसे बड़ी बेटी ही परिवार का सहारा थी, भाई हेमंत (17) के साथ स्कूटी से रुद्रपुर जाते समय ट्रंचिग ग्राउंड के पास कल्याणी नदी पुल पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से भाई-बहन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर घर में मां प्रमिला देवी का रो रो कर बुरा हाल है। विधायक राजेश शुक्ला ने प्रभारी कोतवाल व मुख्य चिकित्साधिक्षक जिला अस्पताल को फोन कर अतिशीघ्र मेमो तैयार कर पोस्टमार्टम को कहा। उपस्थित परिजनों को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद को आश्वस्त किया।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments