HomeBreaking Newsरुद्रपुर ब्रेकिंग : गैस रिसाव कांड में कबाड़ी गिरफ्तार, पूछताछ में बताया…

रुद्रपुर ब्रेकिंग : गैस रिसाव कांड में कबाड़ी गिरफ्तार, पूछताछ में बताया…

ADVERTISEMENTS

रुद्रपुर अपडेट| रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में मंगलवार 29 अगस्त की सुबह हुए गैस रिसाव मामले में कबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गैस रिसाव की वजह से आसपास के लोग, एसडीएम, सीओ, एसडीआरएफ, फायर और पुलिसकर्मी समेंत 38 लोग जहरीली गैस की चपेट में आ गए थे। पुलिस की जानकारी में कबाड़खाने में जो गैस का रिसाव हुआ था वह क्लोरीन गैस थी।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

मामले में पुलिस ने आज गुरुवार को सिडकुल ढाल से 38 वर्षीय कबाड़ी बब्लू कश्यप पुत्र चौखे लाल निवासी वार्ड न. 4 आजादनगर थाना ट्राजिट कैम्प को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में बब्लू ने बताया कि मैंने यह सिलेण्डर 29 अगस्त को जे. ब्लाक में स्थित सरकारी पानी की टंकी में काम करने वाले सुरेन्द्र व वीरपाल से 4100/- रुपये में खरीदा था जिसे मैंने 29 अगस्त की रात को अपने गोदाम में सिलेण्डर की नोजल लीक कर गैस को बाहर निकालने लगा तो हल्की सी आंख में जलन होने लगी तभी मुझे पता चल गया था कि यह खतरनाक गैस है लेकिन मैंने लालच में आकर के गोदाम का दरवाजा बन्द कर सिलेण्डर को धीरे-धीरे गैस लीक करने के लिए गोदाम में ही रख दिया मैंने यह सोचा था कि इसके सम्बन्ध में किसी को कोई पता नहीं चले तथा सिलेण्डर को खाली कर बेच दूंगा।

बब्लू ने पूछताछ में यह भी स्वीकार किया गया है कि मैंने लालच के कारण मोहल्ले के सभी लोगों का जीवन सिलेण्डर से गैस लीक होने के कारण खतरे में डाल दिया था अन्य प्रकाश में आये अभियुक्त गण सुरेन्द्र व वीरपाल की तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments