HomeBreaking Newsरुद्रपुर ब्रेकिंग : ट्रांजिट कैंप के विवेक नगर में कमरे की छत...

रुद्रपुर ब्रेकिंग : ट्रांजिट कैंप के विवेक नगर में कमरे की छत से लटका मिला बीएससी फाइनल इयर का छात्र

रुद्रपुर। यहां बीएससी फाइनल के एक छात्र का शव कमरे की छत से लटका मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर 24 वर्षीय इस युवक के शव का पंचनामा करवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैंप के विवेक नगर कालोनी में रहने वाले लीलाधार शर्मा का 24 वर्षीय बेटा आज दोपहर घर के पीछे एक टीन शेड की बल्ली से लटका हुआ मिला। मृतक का नाम नरेंद्र शर्मा बताया गया है जो बीएससी फाइनल ईयर का छात्र था। नरेंद्र का शव बल्ली से एक तार के सहारे लटका हुआ था। नरेंद्र को उसकी मां व भाई ने कमरे में लटका हुआ देखा तो आसपास के लोगों को जानकारी दी। बाद में पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

? न्यूज़ व्हाट्सएप ग्रुप click now ?

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments