HomeUttarakhandRudraprayagरुद्रप्रयाग : आज 12वें दिन मिला एक लड़की का शव, अभी भी...

रुद्रप्रयाग : आज 12वें दिन मिला एक लड़की का शव, अभी भी 15 लापता

रुद्रप्रयाग समाचार | उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में गौरीकुंड डाटपुलिया के पास हुए भूस्खलन हादसे के बाद आज 12वें दिन सर्च रेस्क्यू अभियान के दौरान लापता 16 लोगों में से एक लड़की का शव बरामद हुआ, अभी भी 15 लोग लापता है। जिनकी तलाशी के लिए सर्च रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि, विगत दिनों गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भूस्खलन के कारण लापता चल रहे 16 लोगों का आज 12वें दिन भी लगातार घटना स्थल व अन्य स्थानों पर जिलाधिकारी के निर्देशन मे सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन का अभियान जारी है। सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन अभियान के दौरान आज (मंगलवार) 16 लोगों में से लापता चल रहे लोगों में से एक लड़की का शव मुनकटिया के पास नदी के किनारे बरामद किया गया है, जिसकी शिनाख्त की जा रही है।

उन्होंने बताया कि उक्त घटना में लापता हुए 23 व्यक्तियों में से अब तक 08 व्यक्तियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। शेष 15 लापता व्यक्तियों का रेस्क्यू एवं खोजबीन कार्य जारी है। आज रेस्क्यू एवं खोजबीन अभियान में डीडीआरएफ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें शामिल है।

बता दें कि बीते तीन अगस्त की रात लगभग 11:30 बजे गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भूस्खलन से हाईवे किनारे बनी तीन दुकानें बह गई थी। जिसमें 23 लोग मंदाकिनी नदी में बह गए थे।

लाल किले से पीएम मोदी बोले – Click Now
आई फ्लू के लक्षण, पढ़ें इसमें क्या करें क्या ना करें Click Now
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments