HomeUttarakhandAlmoraसोमेश्वर : अस्पताल के एंबुलेंस चालक ने नशे में अस्पताल में मचाया...

सोमेश्वर : अस्पताल के एंबुलेंस चालक ने नशे में अस्पताल में मचाया हंगामा, गिरफ्तार

सोमेश्वर, 27 अगस्त। सोमेश्वर स्थित सरकारी अस्पताल में बुधवर सांय एक व्यक्ति ने शराब के नशे में धुत होकर उत्पात मचा दिया। यह व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि एम्बुलेंस का चालक है। जो मरीज लेने के लिए सोमेश्वर एंबुलेंस लेकर पहुंचा था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मदन मोहन बिष्ट पुत्र बलवंत सिंह बिष्ट वर्तमान में अल्मोड़ा बेस अस्पताल में कोविड—19 संबंधी ड्यूटी पर हैं। जो एंबुलेंस का चालक है। बुधवार शाम वह एक मरीज लेने सोमेश्वर सरकारी अस्पताल पहुंचा। मगर उसने शराब के नशे में धुत होकर अस्पताल में हंगामा मचा दिया और लोक न्यूसेंस फैलाया। इसके हंगामे की सूचना सोमेश्वर थाने में दी गई। तो थानाध्यक्ष सोमेश्वर राजेन्द्र बिष्ट मय पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे। उन्होंने चालक चालक मदन मोहन बिष्ट को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गई।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments