HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: क्षेत्र पंचायतों की बैठकों के लिए रोस्टर तैयार

Almora News: क्षेत्र पंचायतों की बैठकों के लिए रोस्टर तैयार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जनपद में क्षेत्र पंचायत की बैठकों में विभिन्न विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अल्मोड़ा जिले के क्षेत्र पंचायत का वर्ष 2022-23 के लिए रोस्टर घोषित कर दिया है। जिलाधिकारी वन्दना ने बताया कि इसी रोस्टर के अनुसार क्षेत्र पंचायतों की बैठकें होंगी।

जिलाधिकारी वंदना ने बताया कि अपरिहार्य कारणों को छोड़कर प्रत्येक दशा में नियत तिथि को ही क्षेत्र पंचायतों की बैठकों का आयोजन होगा।केवल विधानसभा सत्र के दौरान उक्त बैठकों का आयोजन स्थगित रखा जायेगा तथा अगली तिथि का निर्धारण इस प्रकार किया जायेगा कि उस तिथि को किसी अन्य क्षेत्र पंचायत की बैठक निर्धारित नहीं हो। क्षेत्र पंचायतों की बैठक का सिलसिला 12 अप्रैल से चलेगा। 12 अप्रैल 2022 को भैसियाछाना ब्लाक की बैठक होगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments