HomeBreaking NewsBig Breaking, Haldwani : अवैध कब्जेदारों से जबरन खाली करवाई गई रोडवेज...

Big Breaking, Haldwani : अवैध कब्जेदारों से जबरन खाली करवाई गई रोडवेज बस अड्डे की जमीन, आधे दर्जन भर दुकानें ध्वस्त

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

हल्द्वानी के रोडवेज बस अड्डे परिसर में लंबे समय से चल रही दुकानों को आज अवैध कब्जा बताते हुए रोडवेज प्रशासन ने सभी दुकानों को ध्वस्त कर दिया है। इससे पूर्व काफी संख्या में तहसीलदार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर बुलवाया गया था। जिसके बाद डिमोलेशन की कार्रवाई चली।

उल्लेखनीय है कि यहां रोडवेज बस अड्डे परिसर में लंबे समय से फड़—खोखे नुमा दुकानें चल रही थीं। जिनमें से कुछ ने पक्के निर्माण भी कर लिये थे। रोडवेज प्रशासन का आरोप है कि इन सभी लोगों ने रोडवेज की भूमि में अवैध कब्जा किया हुआ था और अपनी मनमर्जी से दुकानें खोले हुए थे। जिनमें कई चाय—आदि के खोके, रेडियो—टीवी मरम्मत व अन्य दुकानों का संचालन किया जा रहा था। इनके द्वारा रोडवेज को लंबे समय से किराया भी नही दिया गया था।

इधर रोडवेज के महाप्रबंधक यशपाल सिंह ने बताया कि कुद छह दुकानों को ध्वस्त किया गया है। यह कार्रवाई सुबह 10.30 बजे से शुरू की गई। जिसमें सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर तहसीलदार के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंची थी। उन्होंने बताया कि सभी कब्जेदारों को पूर्व में इस विषय का नोटिस भी जारी किया गया था। आरएम ने साफ किया कि अवैध कब्जा केवल अवैध ही कहलाया जायेगा अएतव इसे हटाने का रोडवेज प्रशासन को पूर्ण कानूनी हक है।

ब्रेकिंग न्यूज़ : कोरोना की दूसरी लहर में 719 डॉक्टरों की गई जान, अकेले बिहार में 111 मौतें, दिल्ली में 109 – IMA

जम्मू कश्मीर के बारामूला पर CRPF Team पर बड़ा आतंकी हमला दो जवान शहीद, कई घायल

दिल्ली के लाजपत नगर मार्केट में लगी भीषण आग, कपड़े का शोरूम जलकर खाक

Haldwani : इन दबंग अपराधियों पर पुलिस ने लगाया गुंडा एक्ट, खौफ ऐसा कि कोई गवाही देने को तैयार नही, पढ़िये पूरी ख़बर….

Haldwani : सुसाइड करने blood bank की ​​building में चढ़ गया युवक, शहर में हड़कंप, फिर police ने कुछ ऐसे फिल्मी अंदाज में किया रेस्क्यू, पढ़िये पूरी खबर

Big Breaking, Haldwani : अवैध कब्जेदारों से जबरन खाली करवाई गई रोडवेज बस अड्डे की जमीन, आधे दर्जन भर दुकानें ध्वस्त

हल्द्वानी न्यूज़ : कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ प्रदशर्न, 2022 में जनता बनाएगी कांग्रेस की सरकार

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments