HomeUttarakhandNainitalकाकड़ीघाट से क्वारब तक सुधरेगी सड़क की दशा, शुरू हुआ डामरीकरण

काकड़ीघाट से क्वारब तक सुधरेगी सड़क की दशा, शुरू हुआ डामरीकरण

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल

अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में अब काकड़ीघाट से क्वारब तक 12 किलोमीटर सड़क की दशा सुधरने जा रही है। आज से निर्माण कंपनी द्वारा यहा डामरीकरण का काम जोर-शोर से शुरू कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है ​कि अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच कई स्थानों पर लंबे समय से बदहाल बना हुआ है। मार्ग की खराब दशा के चलते पहाड़ों में पर्यटक आने से भी कतराने लगे हैं। खास तौर पर यहां काकड़ीघाट से क्वारब तक मार्ग में जगह-जगह गड्ढे पड़ गये थे तथा अनेक स्थानों पर सड़क भी धंस गई थी। मामले को लेकर विभिन्न संगठन लंबे समय से सड़क की दशा को सुधारने की मांग कर रहे थे। इस बीच निर्माण कंपनी ऑल ग्रेस डेवलेपर्स प्रा.लि. (All Grace Developers Private Limited) द्वारा सड़क डामरीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। इस काम के लिए काफी संख्या में लेबर और बड़ी मशीनों को लगाया गया है। 12 किलोमीटर तक मार्ग के डामरीकरण का काम पूरा होने के बाद सड़क की दशा में सुधार होगा और इस खस्तहाल बने मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को राहत मिलेगी। सड़क निर्माण कार्य का एनएच के कनिष्ठ अभियंता जगत बोरा, कंपनी के पीएम अरविंद कुमार गुप्ता, रविन्द्र पटेल, तय्यब खान आदि द्वारा समय-समय पर निरीक्षण किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments