HomeAccidentसड़क हादसा : रोडवेज बस की टक्कर में पति—पत्नी व मासूम बेटी...

सड़क हादसा : रोडवेज बस की टक्कर में पति—पत्नी व मासूम बेटी की मौत

सीएनई रिपोर्टर, हरिद्वार

ADVERTISEMENTS

एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पति—पत्नी व उनकी दस साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई है। रोडवेज की बस से उनकी बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई थी और तीनों बस के अगले पहिये के नीचे आ गये थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना हरिद्वार देहरादून राजमार्ग पर मोतीचूर के पास घटी है। पुलिस अनुसार सराय ज्वालापुर के रहने वाले शाहवान 30 वर्ष पुत्र इस्तियाक अपनी पत्नी आसमा उम्र 27 वर्ष तथा भतीजी मिशवा उम्र 10 वर्ष के साथ ऋषिकेश से अपने घर ज्वालापुर हरिद्वार आ रहे थे।

अचानक मोतीचूर के पास उनकी बाइक को उत्तराखंड परिवहन निगम की बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद यह तीनों बस के अगले पहिए की चपेट में आ गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्स ऋषिकेश भिजवाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले को लेकर मृतक के चाचा अहसान की ओर से रायवाला थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यहां लाइनमैन की हो गई दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments