उच्च न्यायालयों में 13 न्यायाधीश नियुक्त, उत्तराखंड हाईकोर्ट में इन्हें मिली जिम्मेदारी

0
Uttarakhand : हाईकोर्ट ने कहा- प्रेमी जोडे़ को सुरक्षा प्रदान करें एसएसपी

नई दिल्ली | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 11 न्यायिक अधिकारियों और दो अधिवक्ताओं को विभिन्न उच्च न्यायालयों का अतिरिक्त न्यायाधीश और न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति की है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरण रिजिजू गुरुवार को ट्वीट कर ये जानकारी दी।


ADVERTISEMENTS

न्यायिक अधिकारी संजय कुमार जायसवाल को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, जबकि गिरीश कठपालिया, मनोज जैन और रुपेश चंद्र बोस वार्ष्णेय को दिल्ली उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति की गई है।

न्यायिक अधिकारी अनुराधा शुक्ला, संजीव सुधाकर कलगांवकर, प्रेम नारायण सिंह, अचल कुमार पालीवाल, हृदेश और अरविंद कुमार सिंह को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाया गया है।

अधिवक्ता राकेश थपलियाल, पंकज पुरोहित और न्यायिक अधिकारी विवेक भारती शर्मा को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। केंद्रीय विधि मंत्री नवनियुक्त न्यायाधीशों को बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1