HomeBreaking NewsNEET Result : ऑल इंडिया 77वीं रैंक के साथ उत्तराखंड में रिया...

NEET Result : ऑल इंडिया 77वीं रैंक के साथ उत्तराखंड में रिया ने किया टॉप

ADVERTISEMENTS

देहरादून| राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA)ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2022 का परिणाम बुधवार देर रात जारी कर दिया। जारी सूची के अनुसार, उत्तराखंड में रिया ने 700 अंकों (99.9943896 परसेंटाइल) के साथ प्रदेश में टॉप किया है। रिया ने आल इंडिया 77वीं रैंक हासिल की है। वहीं, अभय कुमार ने एससी कैटेगरी में 685 (99.965374 परसेंटाइल) के साथ ऑल इंडिया 535 वीं रैंक हासिल की।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

बता दें कि नीट यूजी 2022 की परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित की गई थी। परीक्षा में 18,72,343 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें 17,64,571 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा में 9,93,069 छात्र सफल रहे।

उत्तराखंड से 9 हजार 753 छात्र हुए सफल

इस परीक्षा में उत्तराखंड से 18 हजार दो उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 16 हजार 929 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा में 9 हजार 753 छात्र सफल रहे।

राजस्थान की तनिष्का ने किया देशभर में टॉप

राजस्थान की तनिष्का ने कुल निर्धारित 720 में अंकों में से 715 अंक प्राप्त करके देश में पहला स्थान हासिल किया है। हालांकि, तीन उम्मीदवारों के भी 715 अंक ही हैं। दिल्ली (एनसीटी) के वत्स आशीष बत्रा (715 अंक), कर्नाटक के हृषिकेश नागभूषण गांगुली (715 अंक) और कर्नाटक की रूचा पावासे के (715 अंक) हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

⏩ उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in को ओपन करें।
⏩ यहां आपको होम पेज पर दिखाई देखा। उसमें Neet UG 2022 के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
⏩ यहां पर मांगी गई जानकारी को दर्ज करें। इसके बाद लागिन करें।
⏩ इसके बाद परीक्षा परिणाम आपको सामने होगा। यह आपके स्क्रीन पर PDF के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।

यह भी पढ़े : गजब की बात : चिकन बिरयानी, एग रोल खाकर भी घटाया 25 किलो वजन

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments