ChamoliUttarakhand

ब्रेकिंग उत्तराखंड : फिर बढ़ने लगा धौलगंगा व ऋषिगंगा का जल स्तर, बचाव अभियान अस्थायी तौर पर रोका गया, सुरंग से निकली बचाव टीमें और उपकरण

गोपेश्वर। पुलिस कन्ट्रोल रुम गोपेश्वर से मिली जानकारी के अनुसार धौलगंगा व ऋषिगंगा नदी का जलस्तर बढ रहा है। पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान के आदेशानुसार पुलिस द्वारा नदी के आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि वे घबराएं नहीं और अफरातफरी न फैलाएं। इस बीच नदी में पानी का बहाव बढ़ने के कारण क्षेत्र में चलाया जा रहा बचाव अभियान अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। इस बीच आज एक और शव बरामद किया गया है। उधर आईटीबीपी ने कहा है कि जल स्तर बढ़ रहा है लेकिन इसमें उतनी तेजी दर्ज नहीं की गई है। आईटीबीपी ने कहा है कि अभी तक नदियों में कुछ भी खतरनाक नहीं दिख रहा है। बचाव अभियान को सावधानी के चलते रोका गया है।

https://twitter.com/ANI/status/1359788921345822721
https://twitter.com/ANI/status/1359789609480192004

ऐसे आ रही उत्तराखंड के गढ़वाल में जल तबाही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती