HomeUttarakhandNainitalभीमताल : आदर्श ग्राम पंचायत जंगलियागांव में कार्यो की समीक्षा संतोषजनक

भीमताल : आदर्श ग्राम पंचायत जंगलियागांव में कार्यो की समीक्षा संतोषजनक

भीमताल/नैनीताल। राजकीय इण्टर कॉलेज जंगलियागांव में मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी ने सांसद आदर्श ग्राम पंचायत जंगलियागांव में आदर्श ग्राम योजना के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यो पर सन्तोष व्यक्त किया। कार्य समीक्षा दौरान सड़क, पेयजल, उद्यान, मनरेगा कार्यो की गहन समीक्षा की गई व प्रगति संतोषजनक पाई। ब्लॉक प्रमुख/सांसद प्रतिनिधि डॉ. हरीश बिष्ट ने बताया कि उनके द्वारा समय-समय पर आदर्श ग्राम पंचायत जंगलियागांव का भम्रण किया गया एवं वहां पर किये गये कार्यो की मॉनिटरिंग की गई। तांकि क्षेत्रीय सांसद के अनुरूप कार्यो को किया जा सके। बिष्ट ने कहा कि कोविड-19 के दौरान अनेक चुनौतियां थी उसके बावजूद भी चुनौतियों को स्वीकारते हुए कार्यो को गति दी गई। उन्होंने जंगलियागांव से बुढाधूरा तक सड़क मे डामीकरण एंव पैराफीट बनाने की बात रखी। ललित भटृ ने बुढाधूरा पेयजल लाईन जगह-जगह क्षतिग्रस्त की बात उठाते हुए ठीक कराने की मांग रखी। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने पेयजल लाईन शीघ्र मरमत कराने के निर्देश मौके पर दिये।

बैठक में जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया, क्षेत्र पंचायत सदस्य मदन मोहन सिंह कुल्याल, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पीएस भण्डारी, डीपीआरओ एपी सिंह, अग्रणी बैक प्रबंधक एमएस जंगपांगी, अधिशासी अभियंता लोनिवि एबी काण्डपाल, पीएमजीएसआई केएस बिष्ट, जिला शिक्षा अधिकारी एचएल गौतम सहित लक्षमण गंगोला, लीलावती पलडियां, जया बोहरा, दुर्गा दत्त पलडियां, धीरेन्द्र सिंह जीना, उमेश पलडियां व रघुनाथ पलडियां आदि मौजूद थे।

उत्तराखंड : एक अधूरी सी प्रेम कहानी/बचपन में पिता को खोया, लड़कपन में टूटा दिल और यह हुआ जिंदगी का अंजाम

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments