Almora News : ​बेमियादी हड़ताल पर गये राजस्व कर्मी, काम—काज पड़ा ठप

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ, उत्तराखण्ड के आह्वान पर विभिन्न लंबित मांगों को लेकर राजस्व निरीक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ, उत्तराखण्ड के आह्वान पर विभिन्न लंबित मांगों को लेकर राजस्व निरीक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं। हड़ताल के चलते ​समस्त विभागीय कार्य ठप पड़ चुके हैं।

आज से संगठन ने कलमबंद हड़ताल का ऐलान कर दिया है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि राजस्व निरीक्षक तथा रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों को एकीकृत न किए जाने के साथ ही समान कार्य के लिए समान वेतन मान व समान संसाधन दिए जाने के संबंध में राजस्व परिषद ने अब तक कोई सार्थक कार्यवाही नहीं की है। राजस्व परिषद ने राजस्व निरीक्षक तथा रजिस्टार कानूनगो के पदों को स्वीकृत किए जाने का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जाना संगठन के प्रति अन्याय पूर्ण व्यवहार को दर्शाता है। जिससे समवर्गीय कर्मियों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि संगठन की लंबित मांगों का निराकरण त्वरित गति से नहीं किया गया तो संगठन अनिश्चितकालीन पूर्ण कलम बंद हड़ताल में रहेगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी राजस्व परिषद की होगी।

इधर आज जिला मुख्यालय के अलावा भनोली में भी राजस्व निरीक्षक हड़ताल पर रहे। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी भी की। इस मौके पर तनुज जोशी, नवीन सनवाल, चंद्रशेखर काण्डपाल, जगदीश प्रसाद, सुंदर सिंह गुसाईं, सुरेश अंडोला, मनोज गरजौल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *