HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : नेपाली व बिहारी श्रमिकों की घर वापसी से चरमराई व्यवस्थाएं,...

अल्मोड़ा : नेपाली व बिहारी श्रमिकों की घर वापसी से चरमराई व्यवस्थाएं, भार वाहनों से माल उतारने तक को श्रमिकों का टोटा, देवा भाई ने उठाया मुद्दा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। ट्रक एवं ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष व पूर्व व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर नेपाली व बिहारी मजदूरों के जनपद से बड़ी संख्या में पलायन करने से उत्पन्न कष्टप्रद स्थिति से अवगत कराया है। ज्ञापन में कहा गया है कि विगत कुछ दिनों में 600 से अधिक नेपाली व बिहारी मजदूर अपने घर लौट चुके हैं। यह सिलसिला अब भी जारी है। इतनी बड़ी संख्या में श्रमिकों के पलायन से अल्मोड़ा में संकट का दौर शुरू हो गया है। जिसका सबसे बड़ा दुष्प्रभाव ट्रांसपोटर्स को उठाना पड़ रहा है। भार वाहनों से माल उतारने के लिए कोई श्रमिक उपलब्ध नही है। यही स्थिति अन्य जगह भी है, जहां खाद्य सामग्री, भवन निर्माण सामग्री तथा गैस सिलेंडर के ढुलान तक के लिए नेपाली व बिहारी श्रमिक नही मिल पा रहे हैं। इससे ट्रांसपोर्टर एवं स्थानीय जनता को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से आग्रह​ किया कि घर वापस जाने वाले श्रमिकों को समझाया जाये, उनकी काउंसलिंग हो और केवल जरूरतमंदों को जाने की अनुमति दी जाये, ताकि शहर में दैनिक कार्य सुचारू रूप से चलता रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments