HomeUttarakhandAlmora80 हजार कार्मिक पेंशन विहीन, अतिशीघ्र करें पुरानी पेंशन बहाल : भैसोड़ा

80 हजार कार्मिक पेंशन विहीन, अतिशीघ्र करें पुरानी पेंशन बहाल : भैसोड़ा

ADVERTISEMENTS

राजस्थान सरकार का निर्णय स्वागत योग्य

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

Uttaranchal Federation of Ministerial Services Association, Uttarakhand district Almora warned Uttarakhand Govt.

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

उत्तराचंल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन, उत्तराखण्ड जनपद अल्मोड़ा ने राजस्थान सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों/अधिकारियों की पुरानी पेंशन बहाली के निर्णय का स्वागत करते हुए उत्तराखंड सरकार से भी अतिशीघ्र 2005 के बाद नियुक्त कार्मिकों की पुरानी पेंशन लागू करने की मांग की है।

संगठन के जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने यहां जारी बयान में कहा कि सरकार कर्मचारियों की इस हितकारी नीतियों को लागू नहीं करेगी तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन ना पाने वाले लगभग 80 हजार कार्मिक हैं, जो कि पेंशन विहीन हैं। कार्मिक वर्षों तक सेवा करने के उपरांत कार्मिंकों का पेंशन नहीं है, लेकिन वहीं सभासद, विधायक, सांसदों व अन्य सत्ताधारियों को पेंशन लागू की जाती है, जो कि इस राज्य की विडंबना ही कही जायेगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि सरकार पुरानी पेंशन योजना लागू नहीं करती है तो उत्तरांचल फेडरेशन जनपद अल्मोड़ा आंदोलनात्मक कार्रवाई शुरू करेगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी सरकार व शासन की होगी।

इधर संगठन की बैठक में उक्त निर्णय पर सहमति व्यक्त करते हुए उत्तराखंड सरकार से तत्काल कर्मचारी हित में फैसला लेने की मांग की गई। बैठक में जिला मंत्री अमरनाथ सिंह रजवार, योगेंद्र सिंह बिष्ट, हयात सिंह, जगदीश बिष्ट, भुवन सांगा, ललित भट्ट, मंडलीय अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पाठक, अर्जुन नेगी, हेमंत जोशी, मुकेश जोशी, तनुजा, के देवड़ी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments