HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: पुलिस परिवारों के मेधावी बच्चों का सम्मान, एसएसपी ने थपथपाई...

ALMORA NEWS: पुलिस परिवारों के मेधावी बच्चों का सम्मान, एसएसपी ने थपथपाई पीठ, 8 बच्चों ने पाई छात्रवृत्ति

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जनपद में नियुक्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के मेधावी बच्चों का पुलिस महकमे की ओर से सोमवार को सम्मान करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने उनकी पीठ थपथपा कर उन्हें प्रोत्साहित किया। साथ ही पुलिस मुख्यालय देहरादून से स्वीकृत आठ मेघावी बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। ये वे बच्चे हैं, जिन्होंने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पुलिस विभाग एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित सम्मेलन में यह सम्मान हुआ। मेधावी बच्चों को यह सम्मान एसएसपी पंकज भट्ट ने प्रदान किया और उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सम्मान पाने वालों में हाईस्कूल के मो. सलमान पुत्र एसआईएम रिफाकत नवीं खाॅ, हर्षित बचकोटी पुत्र कांस्टेबिल रवीन्द्र, हर्षित सिंह धामी पुत्र संदेश वाहक हरीश सिंह व पूजा त्रिकोटी पुत्री कांस्टेबिल मोहन त्रिकोटी और इण्टरमीडिएट के करन हर्बोला पुत्र हेड कांस्टेबिल महेश चन्द्र हर्बोला, ज्योति आर्या पुत्री कांस्टेबिल पुष्कर लाल आर्या, अभिषेक धौनी पुत्र कांस्टेबिल दयाप्रकाश धौनी व प्रियंका रावत पुत्र संदेश वाहक गजेन्द्र रावत शामिल हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments