HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: आरक्षी ज्योति वर्मा रजत व कांस्य पदक जीते

बागेश्वर: आरक्षी ज्योति वर्मा रजत व कांस्य पदक जीते

ADVERTISEMENTS

✍🏻 वुशु फेडरेशन कप चैंपियनशिप एंव नेशनल खेलों इंडिया में शानदार प्रदर्शन

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: वुशु फेडरेशन कप चैंपियनिशप और नेशनल खेलो इंडिया में महिला आरक्षी ज्योति वर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। रजत और कांस्य पदक जीत कर जिले का नाम गौरवांवित किया। पुलिस महकमे में खुशी की लहर दौड़ गई है।

उत्तराखंड पुलिस में वर्ष 2016 बैच की महिला आरक्षी ज्योति वर्मा वर्तमान में जिले में नियुक्त है। होनहार, मेहनती महिला खिलाड़ी देहरादून स्टेट पुलिस वुशु टीम में प्रशिक्षण ले रही है। बीते 21 से 27 फरवरी तक रांची, खेलगांव में आयाेजित वुशु फेडरेशन कप चैंपियनशिप और नेशनल खेलो इंडिया में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने रजत और कांस्य पद जीते हैं। खेल सचिव ने ज्योति को अपने खेल में अच्छा प्रदर्शन करने पर पुरस्कृत भी किया है। उन्होंने सफलता का श्रेय कोच अंजना रानी को दिया है। कहा कि संसाधनों के अभाव में वह खिलाड़ियों पर मेहनत करतीं हैं। उनकी सफलता पर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने हर्ष व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments