HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : आप का शिष्टमंडल डीएम से मिला, पेयजल समस्या से निजात...

अल्मोड़ा : आप का शिष्टमंडल डीएम से मिला, पेयजल समस्या से निजात दिलाने की गुहार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। नगर की पेयजल समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी का शिष्टमंडल जिलाधिकारी से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए समस्या से अवगत कराया है। उन्होंने व्यवस्था ठीक करने तथा पेयजलापूर्ति का समय निर्धारित करने की पुरजोर मांग की।
शिष्टमंडल ने ज्ञापन देते हुए कहा कि अल्मोडा नगर की पेयजल समस्या लंबे समय से बनी है। कोसी पंपिंग योजना का पुनर्गठन भी हुआ, मगर समस्या का समाधान आज तक नहीं हो पाया। लाखों रूपये खर्च करने के बावजूद बरसात में गाद की समस्या दूर नहीं हो सकी। यह शिकायत भी की गई कि पेयजलापूर्ति का कोई निश्चित मानक व समय नहीं है। शिष्टमंडल ने पानी खोलने का समय निर्धारित करने, पेयजल बिलों में वृद्धि वापस लेने, जिन दिनों पेयजलापूर्ति बाधित रहती है, उन दिनों का जल मूल्य नहीं लिये जाने की मांग की। डीएम ने उन्हें समस्या समाधान करवाने तथा पेयजलापूर्ति का समय निर्धारित करने का आश्वासन दिया। शिष्टमंडल में भुवन चंद्र जोशी, संजय पांडे, दीप चंद्र लोहनी, योगेश बोरा आदि शामिल थे।
————————————————————————————

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments