HomeUttarakhandNainitalराइंका ढोकाने में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, विविध कार्यक्रम

राइंका ढोकाने में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, विविध कार्यक्रम

ADVERTISEMENTSAd

✒️ प्रधानाचार्य मोहन प्रसाद ने किया उत्साहवर्धन

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज ढोकाने नैनीताल में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोह लिया। वहीं, एनसीसी कैडेटों का मार्च पास्ट भी आकर्षण का केंद्र रहा।

सुबह 8.30 बजे प्रभातफेरी के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 9.30 बजे प्रधानाचार्य मोहन प्रसाद ने सहयोगी शिक्षक—शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों के साथ ध्वजारोहण किया। जिसके बाद राष्ट्रगान व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि सुरेश चंद्र सुयाल व मदन सुयाल ने अपने विचार रखे। पीटीए अध्यक्ष मनोज दानी, एसएमसी अध्यक्ष तरुण कांडपाल ने भी बच्चों को संबोधित किया। सुबह के समय एनसीसी कैडेटों द्वारा किया गया मार्च पास्ट व सलामी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments