HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : सर्दी-जुखाम से पीड़ित लड़के की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

अल्मोड़ा : सर्दी-जुखाम से पीड़ित लड़के की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

ADVERTISEMENTSAd

CNE Almora/अल्मोड़ा जनपद में भी कोरोना के मामले सामने आने लगे हैं। आज यहां एक 15 साल के लड़के की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उसे सर्दी-जुखाम की शिकायत थी। जांच के लिए धौलादेवी अस्पताल पहुंचा। जहां रेपिड एंटीजन टेस्ट में उसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।

उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा नगर क्षेत्र व आस-पास से भी कई लोग बीते कुछ दिनों में कोरोना की चपेट में आ गये हैं। गत दिनों यहां 02 महिलाएं कोरोना संक्रमित मिली थीं। आज शनिवार के रोज एक 15 साल के लड़के का टेस्ट किया गया। वह धौलादेवी अस्पताल में उपचार को पहुंचा था।

जांच के बाद उसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।उसका यहां रेपिड एंटीजन टेस्ट हुआ था। कोविड प्रभारी डॉ. कमलेश ने बताया कि फिलहाल इस किशोर को आइसोलेट कर दिया गया है।

उत्तराखंड सरकार अलर्ट, 10 अप्रैल को मॉक ड्रिल

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कोविड को लेकर सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ गत दिनों वर्चुअल बैठक भी की थी। जिसमें स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अवगत कराया कि देश के कई राज्यों में संक्रमण बढ़ने पर प्रदेश सरकार अलर्ट है। डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में कोविड संक्रमण रोकने के लिए केंद्र व राज्य सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाएगा। इस हेतु 10 अप्रैल को मॉक ड्रिल भी किया जाएगा।

मोदी ने चेन्नई-कोयम्बटूर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments