अल्मोड़ा। आज कुछ राहत की ख़बर यह है कि यहां से मात्र एक केस कोरोना पॉजिटिव आया है। अन्य जनपदों के मुकाबले इस बात का शुक्र किया जा सकता है कि अल्मोड़ा में कोरोना ने आज संडे मना लिया। आज मिली कोरोना संक्रमित एक 25 साल की युवती है, जो नगर क्षेत्र की ही रहने वाली है। इस युवती की ट्रेवल हिस्ट्री जालंधर, पंजाब की है। यह पंजाब में ही रहकर पढ़ाई कर रही थी। इस बीच अल्मोड़ा आई थी और उसका भी कोरोना टैस्ट हुआ था। आज रिपोर्ट आने पर यह छात्रा कोरोना पॉजिटिव मिली है। बता दें कि अल्मोड़ा में अब तक 307 कोरोना पॉजिटिव केस हो चुके हैं। जिनमें से 247 उपचार के बाद ठीक हो गए। वर्तमान में जनपद में 57 एक्टिव केस हैं। आज की तारीख तक 2 की कोरोना से मौत हुई है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।