HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : बैसाखी से पूर्व दुरुस्त करें बदहाल कोसी-बेतालेश्वर मोटर मंदिर मार्ग

अल्मोड़ा : बैसाखी से पूर्व दुरुस्त करें बदहाल कोसी-बेतालेश्वर मोटर मंदिर मार्ग

ADVERTISEMENTS

✒️ बेतालेश्वर मंदिर समिति की बैठक, पवित्र वैशाख माह की तैयारियों पर चर्चा

✒️ मार्ग की बदहाल दशा को लेकर आंदोलन की चेतावनी

अल्मोड़ा। यहां ऐतिहासिक बेतालेश्वर मंदिर परिसर में पवित्र बैशाख मास के आगमन की पूर्व तैयारियां शुरू हो गई है। अगले माह से भक्तों की भीड़ उमड़ने की संभावनाओं को देखते हुए परिसर के सौंदर्यीकरण का निर्णय लिया गया है। मंदिर समिति ने बेतालेश्वर मोटर मार्ग की बदहाल दशा पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए लोनिवि की कार्यशैली पर सवाल भी उठाए हैं। मार्ग की दशा नहीं सुधारे जाने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

बैठक में मौजूद मंदिर समिति के पदाधिकारी व सदस्य

बेतालेश्वर मंदिर सेवा समिति अल्मोड़ा की बैठक में सर्वसम्मती से निर्णय लिया गया कि बैशाख माह से पूर्व मंदिर की साफ-सफाई व पुताई का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। वैशाख माह में आने वाले भक्तों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े इसकी उचित व्यवस्था हेतु सदस्यों को अध्यक्ष द्वारा निर्देशित किया गया।

तय हुआ कि मंदिर में सौंदर्यीकरण का कार्य शीघ्र प्रारम्भ किया जायेगा। इस कार्य हेतु समिति के अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया। सभी भक्तो से निवेदन किया गया कि वह जब मंदिर में प्रवेश करें तो मंदिर की मर्यादा का पूर्ण ध्यान रखें। साथ ही सफाई व्यवस्था में सहयोग दें।

इस मौके पर अल्मोड़ा कोसी वेतालेश्वर मोटर मार्ग की दुर्दशा पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। लोक निर्माण विभाग पर आरोप लगाया गया कि बार-बार अनुरोध के पश्चात भी उक्त मार्ग को लेकर विभाग ने अपनी आंखें बंद कर रखी हैं। विभाग को यहां किसी हादसे का इंतजार है। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल से मंदिर में आने वाले भक्तों को कोई असुविधा न हो इसलिये मार्ग को तत्काल दुरस्त किया जाये। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन किया जायेगा। ज्ञात रहे कि अप्रैल से बैशाख मास लग जायेगा तथा 14 अप्रैल, 2023 को बैशाखी पर्व है।

बैठक में मंदिर के महंत राहुल गिरी महाराज, अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, दिनेश गोयल, कैलाश जोशी, दीपक तिवारी, कुन्दन बिष्ट, राजेन्द्र बिष्ट, मनीष साह, नरेन्द्रलाल साह, दीपक चन्द्र जोशी, मनोज साह, राजेश, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, दिनेश जोशी (कन्नू) आदि उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता राम अवतार अग्रवाल व संचालन दिनेश गोयल ने किया।

अब सवा घंटे में पहुंच जायेंगे जयपुर से अहमदाबाद

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments