HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत के चर्चित फुटबाल कोच इदरीश बाबा का निधन, शोक की लहर

रानीखेत के चर्चित फुटबाल कोच इदरीश बाबा का निधन, शोक की लहर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत
तिथि : 12 सितंबर, 2020
लंबे समय से बीमारी से संघर्ष कर रहे रानीखेत के नामी फुटबाल कोच इदरीश बाबा का शनिवार शाम निधन हो गया। गंभीर रोग से ग्रसित बाबा काफी समय से यहां राजकीय चिकित्सालय में उपचाराधीन ​​थे। उनके निधन से शहर के तमाम लोगों व खेल प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई है।
दशकों से सैकड़ों खिलाड़ियों को तराशने वाले चर्चित फुटबाल कोच इदरीश बाबा लंबे समय से बीमार थे। इलाज भी दिया गया, लेकिन गंभीर रोग से ग्रसित इदरीश बाबा कई दिनों से जीवन—मौत के बीच संघर्ष कर रहे थे। इसी के चलते शनिवार शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। जीवन का आखिरी वक्त में इदरीश बाबा को मुफलिसी के साथ ही गंभीर बीमारी से सामना करना पड़ा। कुछ होनहार युवाओं व समाजसेवी लोगों ने आपस में धन जुटाकर उन्हें बीमारी में इलाज व जरूरी सुविधाएं देकर मानवता का परिचय दिया, मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन की खबर सुनते ही उनके ​शिष्यों, शुभचिंतकों, खेल प्रेमियों व नगर के तमाम लोगों में शोक की लहर फैल गई। कई लोग शाम अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल से उनके शव को शाम ही उनके जरूरी बाजार स्थित आवास में लाया गया है। अंतिम संस्कार कल रविवार को होगा। इदरीश बाबा की निधन पर क्षेत्र के विधायक करन माहरा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अगस्त लाल साह, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं व्यापारी नेता मोहन नेगी, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष शौकत अली, व्यापारी नेता मनोज अग्रवाल, व्यापार मंडल नगर महामंत्री हर्षवर्धन पंत, विमल भट्ट, भुवन पपनै, नरेंद्र रौतेला समेत कई लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments