अल्मोड़ा: भाजपा ने ‘महापरिनिर्वाण दिवस’ पर बाबा साहेब को किया याद

0
अल्मोड़ा: भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'महापरिनिर्वाण दिवस' पर बाबा साहेब को किया याद
अल्मोड़ा: भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'महापरिनिर्वाण दिवस' पर बाबा साहेब को किया याद

संविधान निर्माता के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

CNE REPORTER, अल्मोड़ा। संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि को शनिवार को अल्मोड़ा में महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने मालरोड स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित किए और उनके बताए आदर्शों व मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब को एक महान संविधान निर्माता, प्रखर राजनीतिज्ञ और न्यायविद बताते हुए उनके विचारों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।


ADVERTISEMENTS

भाजपा के नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संविधान के शिल्पकार को भावपूर्वक याद किया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. आंबेडकर एक विजनरी नेता थे, जिन्होंने देश की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखते हुए भारतीय संविधान के माध्यम से राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने का महान कार्य किया। उनके सहिष्णुता और न्याय पर आधारित विचार आज के सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य में भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

इस अवसर पर भाजपा के नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, महामंत्री दर्शन रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, गोविंद पिलख्वाल, प्रकाश भट्ट, संदीप श्रीवास्तव, पूनम पालीवाल, नवीन बजेठा, मदन बिष्ट, देवेंद्र भट्ट, अर्जुन बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, आनंद भोज, दिनेश मठपाल, दीपक भंडारी, मनोज सनवाल, आनन्द कनवाल, अजय वर्मा, मनोज तिवारी, आशीष कुमार, सुनील कर्नाटक, जगत तिवारी, राजिक अंसारी, रमेश लाल, पीयूष कुमार, मनीष कनवाल, नमन गुरुरानी, शुभम रौतेला, चंदू पालीवाल, निशा बिष्ट, राहुल कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें