देहरादून। उत्तराखंड में आज कोरोना का आंकड़ा आज फिर नीचे गिरा। आज 510 नए मरीज सामने आए जबकि 881 लोगों को स्वास्थ्य लाभ के बाद घर भेजा गया। इसके उल्टे आज 17 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ा। इनमें से पांच ने एसटीएच हल्द्वानी में आखिरी सांस ली। अब प्रदेश के अलग अलग चिकित्सालयों में 8701 मरीज अपना इलाज करवा रहे हैं। जबकि मरने वाले कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा छलांग लगा कर 669 तक जा पहुंचा है। आज तक प्रदेश में 51991 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
आज सबसे ज्यादा मरीज देहरादून में मिले। यहां 204, हरिद्वार में 116,यूएस नगर में 56,नैनीताल में 40, उत्तरकाशी में 28, चमोली में 17, चंपावत में 16, पिथौरागढ़ में 13, रुद्रप्रयाग में 12, पौड़ी में 5, बागेश्वर में दो और टिहरी में एक कोरोना संक्रमित मिला। अल्मोड़ा में लगातार तीन दिन से आंकड़ा शून्य ही दिखाई पड़ रहा है।
इसके उल्टे आज प्रदेश में 17 कोरोना संक्रमितों ने दम भी तोड़ा। एम्स ऋषिकेश में 4,दून मेडिकल कालेज में 3,सिनर्जी इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस देहरादून चिकित्सालय में 3,हिमालयन हास्पिटल जौलीग्रांट में एक और एसटीएच हल्द्वानी में पांच कोरोना संक्रमितों ने दम भी तोड़ा।
आपको या आपके मित्रों को हमारी खबरें उनके मोबाइल पर नहीं मिल रही हैं तो कृपया नीचे दिए गए लिंक को उनसे साझा कर क्लिक करने को कहें
Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!
उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।
पूरी खबर पढ़ेंhttps://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI










