HomeUttarakhandBageshwarगरुड़: 'लता और वृक्ष की आत्मकथा' पुस्तक का विमोचन

गरुड़: ‘लता और वृक्ष की आत्मकथा’ पुस्तक का विमोचन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़: बागेश्वर जिलांतर्गत आदर्श ज्ञानार्जन स्कूल गरुड़ में साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर साहित्यकार केदार दत्त मिश्र की ‘लता और वृक्ष की आत्मकथा’ का भव्य विमोचन किया गया।

मुख्य अतिथि सुश्री मुक्ता मिश्र, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने शिरकत की और पुस्तक का विमोचन किया।मिश्र ने अपनी आत्मकथा ’लता और वृक्ष का नाता’ के माध्यम से अपनी जीवन यात्रा, संघर्ष, और उपलब्धियों को शब्दों में पिरोया है। मिश्र ने बताया कि पुस्तक पाठकों के लिए केवल एक आत्मकथा नहीं है, बल्कि यह जीवन के विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण जानकारियांऔर यात्रा के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान करती है। पुस्तक में संकलित वृत्तांतों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया और उन्होंने लेखक की सृजनशीलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कवि मोहन चंद्र जोशी ने भी अपने गद्य और काव्य संकलनों का विमोचन किया। कार्यक्रम में साहित्य जगत के अनेक प्रसिद्ध व्यक्तित्व उपस्थित थे। डॉ. हेम दूबे, डॉ. गजेंद्र ’बटोही’ (पब्लिशर) और कत्यूर घाटी के अन्य साहित्यकार भी इस साहित्यिक महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने अपने व्याख्यानों से कुमाऊँनी साहित्य को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments