रेखा गुप्ता आज दिल्ली CM की शपथ लेंगी; प्रवेश वर्मा समेत 6 विधायक मंत्री बनेंगे

0
रेखा गुप्ता आज दिल्ली CM की शपथ लेंगी; प्रवेश वर्मा समेत 6 विधायक मंत्री बनेंगे

नई दिल्ली | रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री के तौर पर आज शपथ लेंगी। वह दिल्ली की चौथी महिला सीएम होंगी। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान पर होगा। उनके साथ 6 मंत्री भी शपथ लेंगे। इसमें प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह का नाम शामिल है। विजेंद्र गुप्ता स्पीकर बनेंगे। मोहन सिंह बिष्ट डिप्टी स्पीकर होंगे।


ADVERTISEMENTS

शपथ लेने से पहले रेखा गुप्ता ने गुरुवार सुबह मीडिया से बातचीत में कहा, ‘यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं पीएम मोदी और बीजेपी हाईकमान का शुक्रिया अदा करती हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की सीएम बनूंगी। मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी।’

रामलीला मैदान में नए मुख्यमंत्री के शपथ समारोह के लिए दिल्ली में 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी और अर्धसैनिक बलों की 15 से अधिक कंपनियां तैनात की गई हैं। इनमें सुरक्षा के लिए NSG कमांडो, दिल्ली पुलिस के जवान और RAF (रैपिड एक्शन फोर्स) के जवान तैनात हैं।

50 साल की रेखा गुप्ता जिंदल दिल्ली की नौवीं CM

भाजपा विधायक दल की बैठक में बुधवार को उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। वे दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से विधायक हैं। उन्होंने AAP की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया। रेखा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और BJP से जुड़ी हैं। दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के तौर पर RSS ने रेखा गुप्ता का नाम आगे बढ़ाया था और पार्टी ने उस पर मुहर लगा दी। रेखा ने छात्र राजनीति से करियर की शुरुआत की, दो बार विधायक का चुनाव हार चुकी हैं।

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री 

 

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1