हल्द्वानी। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्य ने व राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्षा अमिता लोहनी ने मनोज के पीसीएस बनने पर बधाइयां और शुभकामनाएं दीं।
अपने देहरादून आवास पर मनोज को बधाइयां देते हुए राज्यमंत्री रेखा आर्य ने कहा कि मनोज की उपलब्धि केवल इसलिए बड़ी नहीं है कि इन्होंने दूरस्थ और संसाधन विहीन क्षेत्र में रहकर भी इतनी बड़ी सफलता अर्जित की। बल्कि इनकी सफलता के बड़े मायने इसलिए हैं क्योंकि मनोज पिछले 7 वर्षों से देश के बड़े महानगरों में तैयारी कर रहे विद्यार्थियों का भी मार्गदर्शन कर रहे थे। हमारे लिए यह और भी अधिक गौरव की बात है कि उनके पढ़ाए हुए कई विद्यार्थी पहले से सिविल सेवाओं में चयनित हो चुके हैं।
इस अवसर पर मंत्री ने मनोज को इस बात का भी आश्वासन दिया कि यदि वे क्षेत्र के लोगों को सिविल सेवाओं के प्रति प्रेरित करने के लिए कोई कार्य योजना बनाते हैं तो उन्हें भरपूर सहयोग किया जाएगा।
महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने भी मनोज को प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए बधाइयां दीं।
हल्द्वानी न्यूज : रेखा आर्या ने दी पीसीएस बने मनोज छिमवाल को बधाई
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS

