Uttarakhand Job : लोक निर्माण विभाग में अमीन के पदों पर भर्ती शुरू

0
Uttarakhand Job : लोक निर्माण विभाग में अमीन के पदों पर भर्ती शुरू

Uttarakhand Job | UKSSSC ने समूह ‘ग’ के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग में अमीन के 88 पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। जिसके लिए 18 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 7 फरवरी 2024 है। तो वहीं आवेदन में संशोधन करने की तिथि 9 फरवरी से 11 फरवरी है। इसके अलावा लिखित परीक्षा की अनुमानित तिथि 25 फरवरी 2024 है।


ADVERTISEMENTS

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 42 वर्ष है। वहीं उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता की बात कर तो अभ्यर्थी को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद अथवा उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा अथवा सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा उत्तीर्ण हो।

सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से सर्वेक्षण/मानचित्रकार (सिविल) ट्रेड में 2 वर्षीय उत्तीर्ण प्रमाण पत्र होना चाहिए।

अभ्यर्थी का उत्तराखंड राज्य में स्थित किसी सेवायोजन कार्यालय में आवेदन पत्र प्राप्ति की अंतिम तिथि तक पंजीकरण हुआ हो।

अभ्यर्थी उत्तराखंड राज्य का मूल निवास/स्थाई निवास प्रमाण पत्र धारक हो।

अभ्यर्थी के पास उत्तराखंड राज्य का मूल निवास/स्थाई निवास प्रमाण पत्र न होने की स्थिति में अभ्यर्थी द्वारा अपनी हाईस्कूल या इंटरमीडिएट अथवा इसके समकक्ष स्तर की शिक्षा उत्तराखंड राज्य में स्थित मान्यता प्राप्त संस्थाओं से उत्तीर्ण की गई हो।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए शुल्क की बात करें तो जनरल, ओबीसी को 300 रुपये और एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस व दिव्यांग अभ्यर्थियों को 150 रुपये शुल्क देना होगा। अनाथ बच्चों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है।

उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की Official Website sssc.uk.gov.in पर विजिट करें।

Download NotificationClick Now
Official WebsiteClick Now
ADVERTISEMENTS