HomeNationalReality Show Exposed : इस एक्ट्रेस ने खोल दी 'इंडियन आइडल' की...

Reality Show Exposed : इस एक्ट्रेस ने खोल दी ‘इंडियन आइडल’ की पोल

ADVERTISEMENTS

✒️ तो क्या फेक है ‘इंडियन आइडल’ की रियलिटी !

CNE DESK/ इंडियन आइडल की रियलिटी : टीवी की स्क्रीन में दिखाए जाने वाले रियल्टी शो की हकीकत एक बार फिर बेनकाब हो गई है। इस बार प्रसिद्ध शो ‘इंडियन आइडल’ (Indian Idol) की रियलिटी पर सवाल उठे हैं। जो कि किसी बाहर वाले ने नहीं, बल्कि स्वयं इस प्रसिद्ध सिंगिंग रियलिटी शो के होस्ट रह चुकी मिनी माथुर ने उठाये हैं। मिनी ने जो कुछ कहा है उससे यह रियलिटी शो पूरी तरह एक्सपोज हेा चुका है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

छोटे पर्दे के फेमस सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ एक बार फिर विवादों में आ गया है। सालों से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहा ‘इंडियन आइडल’ ने प्रतिभाशाली लोगों को बड़े सिंगर्स की श्रेणी में शामिल होने का मौका दिया है। इसके बावजूद कुछ तो ऐसा है कि जो इस शो में सही नहीं चल रहा है। इस संबंध में मिनी माथुर का आरोप है कि इस शो में अब रियलिटी जैसा कुछ नहीं रहा है।

मिनी माथुर ने लगाए आरोप

बता दें कि मिनी माथुर एक फेमस एक्ट्रेस व मॉडल हैं तथा सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के पूरे 06 सीजन होस्ट कर चुकी हैं। वह यदि कोई आरोप लगा रही हैं तो उसे नजरंदाज नहीं किया जा सकता है। उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा है कि ‘इंडियन आइडल’ होस्ट करने के बाद अचानक उन्होंने यह शो हमेशा के लिए छोड़ने का निर्णय लिया। मिनी माथुर ने इस शो छोड़ने की वजह भी सार्वजनिक कर दी है।

मिनी माथुर ने कही यह बात

बकौल मिनी माथुर, ” मुझे शो के हर एक इंसान काफी लगाव था। मैं कंटेस्टेंट्स को अपने घर डिनर के लिए भी बुलाती थी। पर फिर धीरे-धीरे शो इस शो ने अपना charm
खो दिया। हमारे producers मेरे पास आते और कहते कि अभी वो धरम जी और हेमा आ रहे हैं, उनका कुछ मोमेंट करना है। मैंने कहा कि मोमेंट करते हैं कि होता है। ये ऐसा कुछ नहीं है, जो मैं करने जा रही हूं। यह सिर्फ idol नहीं था।’

कंटेस्टेंट से बोलते ”रिश्तेदार को देखकर हैरान हो जाओ”

मिनी ने बाताया कि एक बार उनसे कहा गया कि एक contestant अपने रिश्तेदार को देखकर हैरान हो जाएगा, जबकि उसे पहले से पता था कि शो में उसका रिश्तेदार आने वाला है। मिनी माथुर ने कहा कि यह सब फेक चीजें देख उन्होंने फैसला ले लिया कि अब वह इस शो में नहीं रहेंगी। उन्होंने पूरे 6 सीजन किए और इसके बाद महसूस किया कि यह शो केवल पैसा कमाने की जुगत में लगा है।

टीआरपी के लिए इमोशनल कार्ड खेले जाने के लगते रहे हैं आरोप

इंडियन आइडल के जजों का बात-बेबात आंसू निकालने को लेकर भी इमोशनल कार्ड खेले जाने का आरोप पूर्व में लग चुका है। आरोप है कि जजों का रोना तो यहां साफ ओवरएक्टिंग लगती है। जो सिर्फ टीआरपी के लिए किया जाता है।

अल्लू अर्जुन की पुष्पा-2 का धमाकेदार टीजर

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments