HomeBreaking Newsसगी बहनें गिरफ्तार, 320 गोलियां बरामद, कोरियर सर्विस बनी तस्करी का जरिया

सगी बहनें गिरफ्तार, 320 गोलियां बरामद, कोरियर सर्विस बनी तस्करी का जरिया

ADVERTISEMENTSAd

सीएनइ रिपोर्टर, देहरादून

उत्तराखंड की रहने वाली इन लड़कियों, जो कि सगी बहनें भी हैं ने जल्द पैसा कमाने की जो राह चुनी, उसे कतई भी और किसी मायने में भी सही नहीं ठहराया जा सकता। इन लड़कियों ने कोरियर सर्विस के जरिये नशे की गोलियों की तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। आखिरकार पुलिस की नजर इन पर पड़ ही गई और आज इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला उत्तरकाशी का है।

मिली जानकारी के अनुसार पहाड़ से कोरियर के जरिए नशा सामग्री मंगवाकर उसकी दून में तस्करी कर रही दो सगी बहनों को पटेलनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह दोनों बहनें मूलत उत्तरकाशी जिले की रहने वाली हैं। बीते 02 सालों से दून में किराये का कमरा लेकर रह रही थीं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। वहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

एसएसआई पटेलनगर कुंदन राम ने बताया कि ब्राह्मणवाला क्षेत्र से नशा तस्कर युवतियों के गुजरने की सूचना मिली। एसआई विनयता चौहान के साथ टीम ने मौके पर चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान मंगलवार देर रात पटेलनगर थाना पुलिस ने स्कूटर से आ रही दो संदिग्ध युवतियों की रोककर तलाशी ली गई, इस दौरान उनके पास से 320 प्रतिबंधित नशीली गोलियां और 150 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसके बाद दोनों बहनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।

आरोपी युवतियों की पहचान स्वाति राणा (24) पुत्री राजेंद्र राणा और प्रीति राणा (22) पुत्री राजेंद्र सिंह राणा हाल निवासी सरस्वती विहार, ई ब्लाक, लेन छह, थाना नेहरू कॉलोनी, मूल निवासी जिला उत्तरकाशी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों बहने यहां रिस्पना पुल के पास कोरियर और फोटो कॉपी की दुकान में काम करती हैं। वह कोरियर के जरिए ही उत्तरकाशी और पहाड़ के अपने अन्य परिचितों के जरिए नशा सामग्री मंगवाती हैं। इसके बाद उसे दून में नशा सप्लायर को डिलीवर करती हैं। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तारी के दौरान भी दोनों बहनें बरामद नशा सामग्री की डिलीवरी देने आईएसबीटी के पास जा रही थीं। इन लड़कियों की गिरफ्तार आज क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments