HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: भगवान शिव का आशीर्वाद लेने कल पहुंचें देवस्थल

Almora News: भगवान शिव का आशीर्वाद लेने कल पहुंचें देवस्थल

ADVERTISEMENTS

—महारूद्र यज्ञ से क्षेत्र में बही शिवभक्ति की बयार
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा जिला मुख्यालय के निकटवर्ती हवालबाग ब्लाक अंतर्गत देवस्थल (महतगांव) क्षेत्र में इनदिनों शिव भक्ति की बयार बह रही है। जहां प्रसिद्ध शिव मंदिर में कई रोज से शिव महारुद्र यज्ञ चल रहा है। 13 मई 2022 यानी कल देवस्थल शिव मंदिर में यह यज्ञ विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगा।

उल्लेखनीय है कि 03 मई, 2022 से अटूट आस्था के केंद्र देवस्थल शिव मंदिर में महारूद्र यज्ञ का आयोजन चल रहा है। जिसमें शिव भक्त बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। यज्ञ में क्षेत्र की खुशहाली के लिए आहुति देकर भगवान शिव से याचना की जा रही है। इस धार्मिक अनुष्ठान से क्षेत्र में पूरा माहौल शिव भक्तिमय बना है। अब कल यानी शुक्रवार को शिव मन्दिर में इसका समापन विशाल भण्डारे के साथ होगा। यह जानकारी मंदिर के मंहत वृहस्पति गिरि महाराज ने दी है। उन्होंने बताया कि देवस्थल शिव मन्दिर में आने वाले भक्तों की मन की मुराद भगवान शिव अवश्य पूरी करते हैं। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि 13 मई, 2022 को भण्डारे में शामिल होकर प्रसाद पाएं और पुण्य का लाभ कमायें।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments