HomeUttarakhandRudraprayagसंशय खत्म : लॉक डाउन के बीच सड़क मार्ग से ऊखीमठ पहुंचे...

संशय खत्म : लॉक डाउन के बीच सड़क मार्ग से ऊखीमठ पहुंचे केदारनाथ के रावल, अब प्रशासन भेज सकता है 14 दिन के क्वारंटाइन में

रुद्रप्रयाग। आंखिर केदारनाथ धाम के कपाटोद्घाटन पर केदारनाथ के रावल श्री भीमाशंकर की उपस्थिति पर बना संशय खत्म हो गया आज केदारनाथ के रावल 1008 जगतगुरु भीमशंकर लिंग जी महाराष्ट्र से शीतकालीन गद्दी स्थल ऊखीमठ पहुंच गये हैं।
बता दें कि भगवान शंकर के बारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ के कपाट 29 अप्रैल को तय तिथि एवं मुहुर्तानुशार श्रद्धालुओं हेतु खोले जायेंगे। परम्परानुसार रावल का डोली प्रस्थान सहित कपाट खुलने की पूजा में रहना आवश्यक है, लेकिन कोरोना महामारी के चलते केदारनाथ के रावल नांदेड़ महाराष्ट्र में फंसे थे। कुछ दिन पूर्व उनके द्वारा प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर ऊखीमठ पहुंचाने की मांग सरकार से की गयी थी।
लॉकडाउन व कोरोना महामारी बचाव व नियंत्रण के लिये प्रभावी नियमों के चलते उनका ऊखीमठ पहुंचने मे संशय बना हुआ था। उनके न पहुंचने की स्थिति में सरकार द्वारा पौराणिक पंरपराओं के अनुसार डोली विदाई व पट खोलने के विकल्प भी तलाशे जा रहे थे, लेकिन अब रावल श्री 1008 भीमाशंकर लिंग सड़क मार्ग से शीतकालीन गद्दीस्थल, ऊषामठ (ऊखीमठ) पहुँच गए हैं। फिलहाल उनके पंचकेदार शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ पहुँचने पर भगवान केदारनाथ धाम के कपाटोद्घाटन को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी विराम लग गया है। अब देखना यह है कि शासन प्रशासन द्वारा कोरोना महामारी के प्रवधानों के तहत रावल जी को आवश्यक 14 दिन के क्वारंटीन का अनूपालन कराया जाता है तो रावल द्वारा कपाटोद्घाटन संबधित सभी प्रकार की पूजाओं में शामिल होना मुमकिन नहीं हो पायेगा।
उखीमठ पहुँचने पर रावल श्री श्री 1008 जगद्गुरु भीमाशंकर लिंग का कहना है कि धर्म और मठ की परंपरा की रक्षा के लिए वे अपने पूर्व रावलों और गुरुओं की भांति कभी भी जान की भी परवाह नही करेंगे। वहीं ऊखीमठ पहुंचने पर केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनोज रावत के भी रावल के दर्शन उनके कक्ष के बाहर से किये जाने की भी खबर है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments