HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: मंडलसेरा क्षेत्र के 40 परिवारों को किया राशन वितरित, युवा...

Bageshwar News: मंडलसेरा क्षेत्र के 40 परिवारों को किया राशन वितरित, युवा कांग्रेस का सुपर-56 कोविड हेल्प लाइन टीम पहुंच रही गांव-गांव

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
कोरोना कर्फ्यू के कारण कई लोग बेरोजगार हुए हैं। उनकी मदद के लिए तमाम संगठनों ने अपने हाथ बढ़ाए हैं। जिसमें युवा कांग्रेस का सुपर-56 कोविड हेल्पलाइन टीम भी शामिल है। टीम निरंतर गरीब, असहाय, मजदूर वर्ग को राशन और घरेलू सामान आदि का निश्शुल्क वितरण कर रही है। शनिवार को टीम ने तमाम गांवों में जाकर 40 परिवारों को मदद की।

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि गत वर्ष लॉकडाउन और इस साल कोरोना कर्फ्यू के कारण कई परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। महानगरों में काम करने वाले अधिकतर प्रवासी घर लौट आए हैं। कोरोना संक्रमण के कारण फैक्ट्री, होटल, रेस्टोरेंट आदि अभी भी बंद हैं। उनके परिवार पहले से गरीब हैं। जिसके चलते युवा वर्ग पलायन कर रोजी-रोटी की तलाश में महानगरों का रुख कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को लगातार मदद की जा रही है। शनिवार को मंडलसेरा के अलावा मोनियाभ्योल, गड़तीधार, गुमची, चौरसों, डुंगरी, धमसेना आदि गांवों के 40 परिवारों को राशन किट आदि वितरित किया गया। जिसमें कांग्रेस के समर्थक उन्हें सहयोग कर रहे हैं। मंडलसेरा उत्तरी के सभासद कैलाश आर्य, जयदीप कुमार, कुंदन गोस्वामी के फोन पर गरीबों में राशन बांटा गया। इस दौरान ईश्वर पांडे, जीवन पांडे, सुनील पांडे, अशोक हर्षवर्धन, कमल कोहली, प्रियांशु पांडे आदि मौजूद थे।

वाह भरत और मेघ: भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने बागेश्वर जिले के दो लाल, नाम रोशन करने से परिजन गदगद और गृह क्षेत्र में दौड़ी खुशी की लहर

Bageshwar: कपकोट व भराड़ी में दुकानदारों व चालकों को किया सचेत, कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखाने पर खुलेगी दुकान और चलेगी गाड़ी, एसडीएम ने बैठक लेकर समझाया

ब्रेकिंग न्यूज़ : कोरोना की दूसरी लहर में 719 डॉक्टरों की गई जान, अकेले बिहार में 111 मौतें, दिल्ली में 109 – IMA

जम्मू कश्मीर के बारामूला पर CRPF Team पर बड़ा आतंकी हमला दो जवान शहीद, कई घायल

दिल्ली के लाजपत नगर मार्केट में लगी भीषण आग, कपड़े का शोरूम जलकर खाक

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments