HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: रतबे के छात्रों ने सीखे बांसुरी व हुड़का बजाने के...

Bageshwar News: रतबे के छात्रों ने सीखे बांसुरी व हुड़का बजाने के गुर

संस्कृति विभाग के तत्वावधान में चली कार्यशाला
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
संस्कृति विभाग के तत्वावधान में रतबे स्कूल में लोकवाद्य यंत्रों की आयोजित कार्यशाला संपन्न हो गई है। लोक कलाकार मोहन जोशी ने रतबे के छात्रों को बांसुरी व हुड़का बजाने के गुर बताए। साथ ही उन्हें प्रमाण पत्र भी दिए गए। ईजा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं मुख्य संदर्भदाता मोहन चंद्र जोशी ने बताया कि, संस्कृति विभाग के तत्वावधान में विद्यालय रतबे में चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका मकसद भावी पीढ़ी एवं छात्रों को उत्तराखंड के लोक वाद्य यंत्रों की समझ विकसित करना था।

ADVERTISEMENTSAd

कार्यशाला में विद्यार्थियों को हुड़का और बांसुरी के उत्पत्ति, बनावट, इतिहास, लोक संगीत में उपयोगिता, निर्माण, तौर, तरीके, डोरी, नाली, आकार व बजाने के बारे में बताया गया। जोशी ने बांसुरी की कर्णप्रिय धुन से कार्यशाला का माहौल संगीतमय बना दिया। जोशी के द्वारा हिंदी, पहाड़ी गीतों के साथ साथ भजन की भी प्रस्तुति दी, जिसकी कार्यशाला में उपस्थित सभी शिक्षकों एवं छात्रों ने प्रसंशा की। कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य गोविंद नाथ, प्रशिक्षक हरीश चंद्र उपाध्याय व ऋचा जोशी, मोहित जोशी, प्रदीप कुमार, सुरेश तिवारी, त्रिलोक राम, लीला बिष्ट, किरन साह, निर्मला कपकोटी आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments