HomeUttarakhandBageshwarबिग ब्रेकिंग, बागेश्वर : नाबालिग लड़की को कमरे में बंद किया दुष्कर्म,...

बिग ब्रेकिंग, बागेश्वर : नाबालिग लड़की को कमरे में बंद किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

कांडा क्षेत्र में एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पोक्सो अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित को महज साढ़े तीन घंटे में गिरफ्तार भी कर लिया गया है। उसे अदालत में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
पुलिस गिरफ्त में रेप का आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी। कहा कि एक आरोपित उनके घर में घुस गया। नाबालिग को उसने कमरे बंद कर दिया। उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे भगाने की भी कोशिश की। जिस पर पुलिस ने धारा 342/363/452/376/506 आइपीसी व 3/4 पोक्सो अधिनियम में मामला पंजीकृत किया।

थानाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद ने टीम गठित की और आरोपित कभाटा निवासी मनोज कुमार पुत्र गोपाल राम को हाइडिल गेट विजयपुर से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उसकी उम्र 24 वर्ष है। उसे अदालत में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इधर, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। टीम में महिला उपनिरीक्षक विनीता बिष्ट, आरक्षी मनोज कुमार आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments