HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : शिक्षक प्रभात कुमार को मातृ शोक, देवकी देवी का निधन

रानीखेत : शिक्षक प्रभात कुमार को मातृ शोक, देवकी देवी का निधन

ADVERTISEMENTS

सोनी बिनसर घाट में होगा अंतिम संस्कार

बरेली के राममूर्ति अस्पताल में ली अंतिम सांस

अल्मोड़ा/रानीखेत : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले की रानीखेत तहसील के ग्राम डाभर निवासी देवकी देवी (72 वर्ष) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। स्व. देवकी देवी जीआईसी देवलीखेत में कार्यरत प्रवक्ता प्रभात कुमार बिष्ट और भारतीय सेना में कार्यरत दिलीप बिष्ट की माता थीं। बीती देर रात बरेली के राममूर्ति अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार रविवार, 12 अक्टूबर को सोनी बिनसर स्थित घाट में किया जाएगा।

उपचार के लिए कई अस्पतालों में रहीं भर्ती

देवकी देवी, सूबेदार स्व. रतन सिंह बिष्ट की धर्मपत्नी थीं और बीते लंबे समय से बीमार चल रही थीं। गत माह उन्हें इलाज के लिए हल्द्वानी के कृष्णा अस्पताल लाया गया था, जहां एक रात उन्हें आईसीयू (ICU) में भी रखा गया। बाद में उन्हें सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

वहां से एक बार डिस्चार्ज होने के बाद उन्हें अचानक ब्रेन हेम्रेज हो गया, जिसके चलते उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। स्वास्थ्य में कोई सुधार न होने पर, बेहतर उपचार के लिए उन्हें बरेली के राममूर्ति अस्पताल ले जाया गया। बरेली के अस्पताल में उन्होंने लगभग दस दिन तक जीवन के लिए संघर्ष किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। गत रात (10 अक्टूबर) लगभग 3.30 बजे उनका निधन हो गया।

भरा-पूरा परिवार छोड़ा

देवकी देवी अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री सहित नाती-पोतों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके बड़े पुत्र प्रभात कुमार बिष्ट जीआईसी देवलीखेत में प्रवक्ता (शिक्षक) के पद पर कार्यरत हैं, जबकि दूसरे पुत्र दिलीप सिंह बिष्ट भारतीय सेना में देश सेवा कर रहे हैं। उनकी पुत्री सरोज मनराल और जवांई दीपक मनराल (पत्रकार) वर्तमान में हल्द्वानी में रह रहे हैं।

सरल स्वभाव व पर सेवा कार्यों के लिए थीं सम्मानित

स्वर्गीय देवकी देवी बेहद सरल स्वभाव की और अत्यंत मिलनसार महिला थीं। उन्हें उनके सामाजिक एवं पर सेवा कार्यों के लिए क्षेत्र में विशेष सम्मान प्राप्त था। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। शिक्षकों, तमाम गणमान्य लोगों, परिचितों और रिश्तेदारों ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

अंतिम संस्कार : दिवंगत देवकी देवी का अंतिम संस्कार 12 अक्टूबर रविवार को अल्मोड़ा जिले में सोनी बिनसर स्थित घाट में किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments