HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : एन.यू.जे. के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ग्रहण की शपथ

रानीखेत : एन.यू.जे. के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ग्रहण की शपथ

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

रानीखेत क्लब में आयोजित नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस (एनयूजे) की नव निर्वाचित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर अध्यक्ष, सचिव सहित समस्त पदाधिकारियों को पद व गोपनियता की शपथ दिलाई गई।

एन०यू०जे० की जिला इकाई अल्मोड़ा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जोशी द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथकर्ताओं में एन० यू०जे० के जिला अध्यक्ष सतीश जोशी, जिला महामंत्री गोपाल बिष्ट, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल नाथ गोस्वामी, सचिव विमल साह, कोषाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी, उपाध्यक्ष कैलाश पुजारी, उप सचिव ललित बिष्ट, मुख्य संरक्षक नन्द किशोर गर्ग तथा संरक्षक मंडल में नवीन भट्ट, चन्द्र प्रकाश आर्या, जगदीश तिवारी एवं सचिन जोशी ने शपथ ली। इस शानदार एवं भव्य कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, सांसद अजय टम्टा, क्षेत्रिय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, ब्लॉक प्रमुख ताड़ीखेत हीरा रावत, मुख्य अधिशासी अधिकारी छावनी परिषद नागेश पाण्डे आदि सभी अथितियों का एन०यू०जे० संगठन ने पुष्पमालाओं से स्वागत किया। बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जोशी के साथ आये वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष संजय तलवाड़, मण्डल अध्यक्ष दिनेश जोशी, प्रदेश सचिव मनोज लोहनी का सांसद अजय टम्टा, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस करन माहरा, क्षेत्रीय विधायक डा० प्रमोद नैनवाल, प्रमुख हीरा रावत ने सभी का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गयाा इसके साथ ही जनपद से पत्रकार साथियों ने शिरकत करके पत्रकार हितों के लिए संकल्प लिया। अंत में शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जोशी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करके आभार जताया।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments