HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : सेना ने बंद किया आम नागरिकों का रास्ता, भड़का आक्रोश

रानीखेत : सेना ने बंद किया आम नागरिकों का रास्ता, भड़का आक्रोश

ADVERTISEMENTS

👉 ग्रामीणों ने दी वृहद आंदोलन की चेतावनी

रानीखेत। सेना द्वारा शार्ट रेंज से चौबाटिया मार्ग आम नागरिकों के वाहनों के आवागमन के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। जिसके चलते ग्रामीणों में जबरदस्त रोष है। स्थानीय नागरिकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की है। साथ ही इस मुद्दे को लेकर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

सेना ने सिविलियन वाहनों को किया प्रतिबंधित/Army banned vehicles of civilians

दरअसल, ग्रामीणों का आरोप है कि सेना ने शार्ट रेंज से चौबटिया जाने वाले रास्ते को वाहनों के लिए बंद कर दिया है। संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय आये ग्रामीणों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन को डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा कि यदि जल्द मार्ग को आम जनता के वाहनों के लिए नहीं खोला गया तो आंदोलन शुरू कर दिया जायेगा।

ग्रामीण जनता के अस्पताल, स्कूल, बाजार सब रानीखेत में

उन्होंने कहा कि किकालनू, सिवाली, देहोली सहित बहुत से गांवों का मुख्य बाजार रानीखेत है। इसके अलावा स्वास्थ्य संबंधी कोई भी दिक्कत होने पर रानीखेत अस्पताल ही उन्हें जाना पड़ता है। सेना द्वारा सिविल वाहनों के लिए मार्ग बंद कर देने से गंभीर मरीजों व गर्भवती महिलाओं को बहुत दिक्कत झेलनी पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि माध्यमिक और उच्च शिक्षा के तमाम केंद्र भी रानीखेत में ही हैं। यहां के बच्चे स्कूल के लिए रानीखेत आते-जाते हैं। यही नहीं, रोजमर्रा की वस्तुओं को खरीदने के लिए भी ग्रामीण रानीखेत बाजार पर निर्भर हैं। ग्रामीणों ने कहा कि चौबटिया स्थित सेना द्वारा शार्ट रेंज से चौबटिया जाने वाले रास्ते में वाहनों को गुजरने ही नहीं दिया जा रहा है, जिससे बड़ी समस्या पैदा हो गई है।

नहीं हुआ समाधान तो उग्र आंदोलन

सेना आम जनता को उसके मूलभूत अधिकारों से वंचित कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो तमाम ग्रामीण लामबंद होकर आंदोलन शुरू कर देंगे। चौबटिया-रानीखेत जाने वाले मार्ग को वरुद्ध कर दिया जायेगा। ज्ञापन देने वालों में जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंदन सिंह फर्त्याल, प्रधान मोहन राम, सरपंच मनोज सती, दिनेश सती आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments