HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत क्रिकेटर्स ने जीता उद्घाटन मैच, अल्मोड़ा पर दर्ज की जीत

रानीखेत क्रिकेटर्स ने जीता उद्घाटन मैच, अल्मोड़ा पर दर्ज की जीत

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के तत्वाधान में अंडर 19 डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग का शुभारंभ हो गया है। उद्घाटन मैच रानीखेत क्रिकटर्स और अल्मोड़ा क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ, जिसमें रानीखेत की टीम ने जीत दज की। वहीं दूसरा मैच मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी ने 6 विकेट से जीता।

मैच में रानीखेत क्रिकेटर्स ने 186 रनों से उद्घाटन मैच जीता। रानीखेत क्रिकेटर्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 289 रन बनाये। अर्पित रेकवाल ने 34 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली और साथ में चिराग नेगी ने 54 और ईशान पाठक ने 47 रन का योगदान दिया।

अल्मोड़ा क्रिकेट एकेडमी के लिए मलय चौधरी ने 3 एवं अनुज दुर्गापालऔर कृष्णा कनवाल ने 2-2 विकेट लिए। 290 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अल्मोड़ा क्रिकेट एकेडमी 103 रनों पर आलआउट हो गई। मनमोहन ने 30 और मलय चौधरी ने 11 रन अपनी टीम के लिए बनाये।

रानीखेत क्रिकेटर्स के दीपक रौतेला ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए एवं तुल्यांश ने 3 और गौरव जोशी ने 2 विकेट लिए। इससे पूर्व अंडर 19 डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग का उद्घाटन रानीखेत के वरिष्ठ व्यवसायी गोविंद बिष्ट एवं संरक्षक अनिल गोयल ने किया।

दूसरा मैच मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी ने 6 विकेट से जीता। आज का दूसरा मैच रानीखेत क्लब एवं मेहरा स्पोर्ट्स अकैडमी के मध्य खेला गया। रानीखेत क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 21.4 ओवरो में 102 रनो पर पूरी टीम ऑल आउट हो गई। निखिल बिष्ट ने 27 एवं नकुल अधिकारी ने 22 रन अपनी टीम के लिए बनाये। मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी के सूरज मेहरा ने 3 विकेट एवं नैतिक और मंजुल रौतेला ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहरा स्पोर्ट्स एकडमी ने 16.4 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।

सूरज मेहरा ने 52 और नैतिक पांडेय ने 20 रनो की पारी खेली। रानीखेत क्लब से निखिल बिष्ट ने 3 विकेट और नकुल अधिकारी ने 1 विकेट लिया। इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के अध्यक्ष हरीश मनराल, सचिव हर्ष गोयल, उपाध्यक्ष हेमन्त बिष्ट, उप सचिव धीरज वर्मा, संरक्षक संजय मेहरा सदस्य संजय बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments