NainitalUttarakhand

हल्द्वानी : नमामि गंगे परियोजना के अन्तर्गत होगा रानीबाग चित्रशिला धाम का सौन्दर्यीकरण

हल्द्वानी। रानीबाग स्थित चित्रशिला धाम के सौन्दर्यीकरण हेतु भारत सरकार को पत्र प्रेषित किया गया है। विधायक बंशीधर भगत एवं हल्द्वानी के मेयर डॉ. जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला से विचार विमर्श कर रानीबाग के सैन्दर्यीकरण के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री के जनसम्पर्क अधिकारी विजय बिष्ट ने सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियन्ता संजय शुक्ला को इस कार्य के लिए निर्देशित किया है।

आपको बता दें कि भगत द्वारा नमामि गंगे परियोजना के अन्तर्गत रानीबाग चित्रशिला तीर्थ के सौन्दर्यीकरण हेतु भारत सरकार को पत्र प्रेषित किया था। जिसके फलस्वरूप नमामि गंगे परियोजना ने सिंचाई विभाग हल्द्वानी को चित्रशिला घाट के सौन्दर्यीकरण हेतु प्रस्ताव प्रेषित करने के लिए मांगे है। बिष्ट ने कहा कि वर्तमान में नगर निगम द्वारा रानीबाग में विद्युत शवदाह गृह का निमार्ण प्रगति पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम व सिंचाई विभाग आपसी समन्वय द्वारा ही कार्य करें तभी यह महत्वपूर्ण योजना साकार होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती