HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : वन विभाग के डिप्टी रेंजर की पत्नी ने फांसी लगा...

अल्मोड़ा : वन विभाग के डिप्टी रेंजर की पत्नी ने फांसी लगा कर ली खुदकुशी, पंखे से लटका मिला शव

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। यहां पांडेखोला में वन विभाग डिप्टी रेंजर की पत्नी ने अज्ञात कारणों के चलते फंदे से लटक खुदकुशी कर ली। उनका शव आज सुबह पंखे से लटका पाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग के द्वाराहाट रेंज में कार्यरत डिप्टी रेंजर पीसी तिवारी की पत्नी मंजू तिवारी उम्र 45 साल ने आज तड़के घर पर ही फांसी खाकर आत्महत्या कर ली। जिस समय यह घटना हुई तब उनकी दो पुत्रियां घर पर ही थी। शोर सुनने के बाद पड़ोस के तमाम लोग जमा हो गए और पुलिस को भी सूचना दी गई।

बताया जा रहा है कि मृतका की दो बेटी व एक बेटा है। एक पुत्री का विवाह हो चुका है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। मौके से किसी किसम का सोसाइट नोट बरामद नही हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतका काफी लंबे समय से बीमार चल रही थी। जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहती थी। इस घटना के बाद से मृतका के घर में हरेला पर्व की खुशी मातम में बदल गई है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से Click Now ?

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments