HomeBreaking Newsरामनगर ब्रेकिंग : बाघ ने बाइक सवारों पर किया हमला, एक को...

रामनगर ब्रेकिंग : बाघ ने बाइक सवारों पर किया हमला, एक को जंगल में ले गया

रामनगर| नैनीताल जिले के रामनगर से बड़ी खबर सामने आ रही हैं, यहां रामनगर में 3 बाइक सवारों पर बाघ ने हमला कर दिया, जहां बाघ एक व्यक्ति को जंगल की ओर ले गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग टीम व स्थानीय लोगों ने व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, रामनगर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत शनिवार की देर शाम 3 बाइक सवारों पर बाघ ने हमला कर दिया, बाइक पर तीन व्यक्ति 34 वर्षीय मोहम्मद शमी पुत्र सलीम निवासी उंटपड़ाव रामनगर, 24 वर्षीय सूरज नेगी उर्फ रवि पुत्र पुष्कर सिंह निवासी इंदिरा कॉलोनी रामनगर व 25 वर्षीय नफीस पुत्र अब्दुल रशीद निवासी नॉर्मल स्कूल के पास खताड़ी धनगढ़ी गेट से रामनगर की ओर आ रहे थे।

कि रास्ते में पनोद नाले के पास एक बाघ ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें बाघ ने नफीस पुत्र अब्दुल रशीद को अपना शिकार बना लिया और जंगल की ओर ले गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग टीम व स्थानीय लोगों ने व्यक्ति की तलाश शुरू की जहां रात होने के कारण सर्च ऑपरेशन को रोकना पड़ा।

रामनगर के डीएफओ कुंदन कुमार ने बताया कि रात अधिक होने के कारण सर्च ऑपरेशन को रोक दिया गया है, रविवार सुबह पांच बजे फिर सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। खबर के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा हैं…

20 साल की टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने सेट पर फांसी लगाकर की आत्महत्या

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments